CBSE टर्म 1: 10वीं और 12वीं क्लास की डेटशीट जारी
CBSE Datesheet 2022 Class 10, 12:
सीबीएसई कक्षा 10वीं, 12वीं की डेट शीट 2021 टर्म 1 परीक्षाओं के लिए जारी कर दी गई है।कक्षा दसवीं के प्रमुख विषयों के लिए टर्म 1 बोर्ड परीक्षा 2021-22 30 नवंबर, 2021 से शुरू होगी।वहीं कक्षा बारहवीं के मुख्य विषयों की परीक्षा 1 दिसंबर से होगी।
टाइम-टेबल
~कक्षा 10वीं, 12वीं के माइनर विषयों की परीक्षा 17 नवंबर, 2021 से शुरू होगी।
~कक्षा 10वीं के मेजर विषयों की परीक्षा 30 नवंबर, 2021 से शुरू होकर 11 दिसंबर, 2021 तक जारी रहेगी।
~वहीं, कक्षा 12वीं के मुख्य विषयों की परीक्षा 01 दिसंबर, 2021 से शुरू होकर 22 दिसंबर, 2021 तक चलेगी|
सीबीएसई टर्म 1 की परीक्षाएं एमसीक्यू प्रारूप में होंगी और छात्र के अपने स्कूलों में आयोजित की जाएंगी।
बोर्ड की ओर से जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार परीक्षाएं ऑफलाइन आयोजित की जाएंगी और छात्रों को ओएमआर शीट पेन से भरनी होगी।
सीबीएसई डेट शीट 2022
इस तारीख से शुरू होंगी कक्षा 10वीं के माइनर विषयों की परीक्षा
परीक्षा की तिथि-17 नवंबर, 2021
विषय- चित्र
18 नवंबर, 2021
गुरुंग, तमांग, थाई आदि
20 नवंबर, 2021
उर्दू, पंजाबी, बंगाली आदि
22 नवंबर, 2021
सुबह 11 बजे से होगी परीक्षा
~कक्षा बारहवीं की परीक्षा पहली पाली में सुबह 11 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक आयोजित की जाएगी।
~टर्म 1 परीक्षा बोर्ड द्वारा ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी।
~पेपर में केवल बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे।
~वहीं कक्षा दसवीं की परीक्षा सभी दिन सुबह 11:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित की जाएगी। प्रत्येक पेपर की अवधि 90 मिनट होगी और इस बार पढ़ने का समय 15 मिनट के बजाय 20 मिनट होगा।
~उत्तर पुस्तिकाओं या ओएमआर शीट का मूल्यांकन स्कूल द्वारा किया जाएगा और छात्रों के अंक दिसंबर के अंत तक सीबीएसई के साथ साझा किए जाएंगे।
~टर्म 1 के अंक स्कूलों द्वारा छात्रों के साथ साझा किए गए शेड्यूल के अनुसार साझा किए जाएंगे।
Comments
Post a Comment